बलिया, मार्च 17 -- बेल्थरारोड। नगर के बिचला पोखरा स्थित श्री दुर्गा मंदिर के परिसर में रविवार की शाम को भजन-संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें धार्मिक गीत-संगीत की धूम रही। पुजारी श्रीनिकेत तिवारी नंदू बाबा के निर्देशन में गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत-संगीत की प्रस्तुति कर वातावरण भक्तिमय बना दिया। नंदू बाबा ने कहा कि देवी पूजन से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं तथा मन निर्मल हो जाता है। उन्होंने नवरात्र की महिमा का बखान करते हुए कहा कि देवी मां नौ दिनों के लिए पृथ्वी पर आती हैं तथा पूजन-अर्चन करने वालों के कष्ट समाप्त हो जाते हैं। पुजारी का आध्यात्मिक प्रवचन सुन श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...