नैनीताल, मई 30 -- नैनीताल, संवाददाता। अरविंदो के अवशेष प्रतिष्ठापन दिवस समारोह के अंतर्गत अरविंदो आश्रम में अंतर-विद्यालय भक्ति गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेते हुए भक्ति गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में सेंट जॉन्स स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ, चेतराम साह ठुलघरिया इंटर कॉलेज, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय तथा लॉन्गव्यू पब्लिक स्कूल के छात्र शामिल हुए।जूनियर एवं सीनियर वर्ग की एकल और समूह गायन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रख्यात संगीतकार लोकेश जोशी तथा हिमांशु जोशी ने किया। यह भी पढ़ें- भक्ति गायन प्रतियोगिता में शहीद सैनिक औ...