दरभंगा, अप्रैल 1 -- बिरौल। प्रखंड के पटनिया गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन मंगलवार को पूरा वातावरण भक्ति के रंग में सरोवार हो गया। कथा का केंद्र बिंदु भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव रहा, जिसे सुनने और देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। जैसे ही कृष्ण जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल जयकारों और भजनों से गूंज उठा, मानो पूरा गांव ही वृंदावन बन गया हो। वृंदावन से पधारे कथावाचक किशोरी चरण दास जी महाराज ने अपने प्रवचन में कृष्ण जन्म की महिमा को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...