बुलंदशहर, मार्च 18 -- चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर जिले भर में उत्साह है। श्रद्धालु माता रानी की भक्ति में डूबे हुए हैं। नवरात्रों में माता रानी के आगमन की तैयारियों को लेकर शहर से लेकर देहात तक के बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। बुधवार को चैत्र नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जिले के बाजारों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नगर से लेकर देहात क्षेत्रों तक में श्रद्धालु उत्साह के साथ खरीदारी कर रहे हैं। श्रद्धालु माता रानी के नौ दिनों के व्रत और पूजन सामग्री की खरीदारी में उत्साह के साथ जुटे हुए हैं। देवालय भी रंग-बिरंगी लाइटों से सजे हुए हैं। नगर के अंसारी रोड, चौक बाजार, डीएम रोड, साठा, रेलवे रोड और दिल्ली रोड पर सुबह से ही खरीदारों का तांता लगा रहा। बाजारों में माता की चुनरी, श्रृंगार का सामान, नारियल, कलावा और पूजन सामग्री की दुक...