रांची, फरवरी 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्री श्याम मित्र मंडल के रंग रंगीलो फागण अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को राजधानी में भव्य ध्वज निशान शोभायात्रा निकाली गई। सेवा सदन पथ स्थित सरोवर मंदिर से जब बाबा श्याम का रजत सिंहासन युक्त रथ रवाना हुआ, तो पूरी रांची श्याममयी हो गई। हजारों भक्तों ने हाथों में निशान लेकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए बाबा को अरदास लगाई। सांस्कृतिक आकर्षण और उत्साह इस शोभायात्रा में गुजरात का डांडिया और राजस्थानी वेशभूषा में सजी महिलाओं द्वारा किया जा रहा 'धूप-धूवन' मुख्य आकर्षण रहा। हजारीबाग के ताशा बैंड, ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की धुनों के बीच हारे के सहारे की जय के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। यात्रा सरोवर मंदिर से शुरू होकर बड़ालाल स्ट्रीट, कोतवाली, गांधी चौक और मारवाड़ी टोला होते हुए हरमू रोड स्थित श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.