मुंगेर, फरवरी 14 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। आस्था, उमंग और महादेव के जयकारों के बीच शुक्रवार को पातालपुरी हनुमान मंदिर प्रांगण, गढ़ीरामपुर में श्री श्री 108 नर्मदेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य महाशिवरात्रि समारोह-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। भक्ति के इस महापर्व के पहले दिन आयोजित भव्य कलश शोभा यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला परिषद सदस्य निवास कुमार मंडल ने फीता काटकर किया। इस गरिमामयी अवसर पर उनके साथ सदर अंचलाधिकारी (सीओ) अंजली मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। अतिथियों ने महादेव के चरणों में शीश नवाया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। निवास कुमार मंडल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके बाद शोभा यात्रा ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.