कटिहार, मार्च 28 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार के अयोध्या गंज बाजार स्थित माता वैष्णवी देवी मंदिर परिसर में चैती नवरात्र के महाअष्टमी अवसर पर भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां महाअष्टमी के दिन से शुरू हुआ 48 घंटे का अखंड नमधुन संकीर्तन पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना रहा है। पश्चिम बंगाल के दालकोला से आई महिला मंडली के सुमधुर भजनों और संकीर्तन ने ऐसा माहौल रचा कि श्रद्धालु खुद को झूमने से रोक नहीं सके।मंदिर परिसर में हर ओर भक्ति की गूंज सुनाई दे रही है। ढोल, मंजीरा और हारमोनियम की ताल पर गूंजते भजनों ने श्रद्धालुओं के मन को भाव-विभोर कर दिया। महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी भक्ति रस में डूबे नजर आए।दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अनंत जायसवाल ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता है। उन्होंने कहा कि शनिवार...