पूर्णिया, मार्च 27 -- भक्ति की मधुर धारा में डूबा मीरगंज, हरिनाम संकीर्तन से गूंजा वातावरण फोटो-26purn41- हरिनाम संकीर्तन में मौजूद श्रद्धालु।मीरगंज, एक संवाददाता।मीरगंज स्थित सार्वजनिक हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार को दो दिवसीय हरिनाम संकीर्तन एवं 48 घंटे के अष्टयाम भक्ति जागरण का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के शुरू होते ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी, फूल-मालाओं और आकर्षक सजावट से सजाया गया है जो श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भजन-कीर्तन में शामिल हो रहे हैं। बाहर से आए संकीर्तन मंडलियों और कलाकारों की प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिरस से ओत-प्रोत हो गया है। राधा-कृष्ण की प्रतिमा की स्थापना से श्रद्धालुओं में आस्था और उत्साह का माहौल देखा जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.