बदायूं, मई 9 -- गांव खितौरा स्थित प्राचीन देवी मंदिर प्रांगण में गुरुवार रात भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा खाटू श्याम के अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योति और 56 भोग के साथ हुआ। वृन्दावन के अमन मिश्री और बबराला की मिनी गौरी साक्षी जैसे कलाकारों ने भजनों से समां बांध दिया, जिस पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। इत्र वर्षा और फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रही। गद्दी सेवादार बिजेंद्र पाठक व मोनू कुमार ने सेवा की। आयोजन को सफल बनाने में अभिषेक गुप्ता, बंटू शर्मा, तेजेंद्र सोलंकी, चिराग गुप्ता, दिव्यांश गुप्ता, साजन सोलंकी, डॉ. अशोक यादव, पुष्पेंद्र शर्मा, रिंकू भारद्वाज, नवीन गुप्ता, सन्तोष कश्यप और राजू कश्यप का विशेष सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- भजन गायक रेशमी शर्मा और श्रेष्ठ दीक्षित के भजनों पर झूमे ...