प्रयागराज, दिसम्बर 15 -- बांके बिहारी व अग्रवाल सामाज की ओर से कल्याणी देवी स्थित चौधरी गार्डन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को कथावाचिका साध्वी पद्महस्ता भारती ने भागवत महात्म्य की कथा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि भक्ति की कोई निश्चित आयु नहीं होती। आज के समय में जरूरत है कि हम अपने परिवार और समाज में प्रेम, संस्कार, सद्भाव और सेवा भाव बांटें, जिससे सामाजिक समरसता बढ़ सके। ध्रुव संकल्प यात्रा का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि अटल संकल्प, धैर्य और गुरु कृपा से बालक ध्रुव ने अल्पायु में ही ईश्वर की कृपा प्राप्त की। यजमान डॉ. बृज बिहारी अग्रवाल ने व्यास पीठ का पूजन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...