चंदौली, मार्च 10 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड के धन्नीपुर गांव में राधा कृष्ण सेवा समिति के तत्वावधान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर वृंदावन से पधारे कथा वाचक व्रजरज दास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भक्ति और धर्म का संदेश दिया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल में जुटे और भगवान की महिमा का श्रवण कर भाव-विभोर हो गए। कथा की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण और महर्षि व्यास के स्मरण के साथ हुई। व्रजरज दास जी महाराज ने पुराणों और वेदों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन धर्म में ज्ञान और भक्ति का विशेष स्थान है। जब मनुष्य अपने जीवन में धर्म, भक्ति और सदाचार को अपनाता है, तभी उसका जीवन सफल और सार्थक बनता है।उन्होंने पंडित शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि पंडित वही है जो शास्त्रों के ज्ञान को अपने जीवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.