बागपत, मई 17 -- खेकड़ा। कस्बे में रविवार को सनातन धर्म ठाकुरद्वारा समिति के तत्वावधान में श्री श्याम निशान यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्त हाथों में निशान लेकर शामिल हुए और पूरे नगर को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। निशान यात्रा का शुभारंभ मंदिर ठाकुरद्वारा से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद यात्रा मुख्य बाजार, पुलिस चौकी, पाठशाला रोड, गांधी रोड, पांडव रोड, पुरानी चुंगी और छोटा बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान "हारे के सहारे श्रीश्याम हमारे" और "जय श्री श्याम" के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। यात्रा में शामिल श्रद्धालु भजन-कीर्तन पर झूमते नजर आए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया तथा शीतल पेय और प्रसाद वितरण की व्यवस्था...