मेरठ, मार्च 28 -- आर्य समाज की स्थापना के 151 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आर्य समाज थापर नगर में आयोजित महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जीवन गाथा एवं रामनवमी के सात दिवसीय कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस पर वातावरण श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सराबोर रहा। इस दौरान पूरा वातावरण भक्ति और वैदिक विचारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री के देव यज्ञ से हुई। यज्ञ में निधि-विदिश जिंदल, ऋतु-सुनील त्यागी, अक्षिता-अरविंद कुमार, मणि गर्ग एवं निर्मल सिंह यजमानों ने श्रद्धापूर्वक आहुतियां देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विपिन कुमार ने की। आयोजन के संयोजक राजेश सेठी ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और आर्य समाज को उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्र...