कोडरमा, मार्च 30 -- जयनगर, प्रतिनिधि। रामनवमी सह बासंती दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रखंड के बेको पंचायत अंतर्गत आल्हो में भव्य चैता दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दुगोला कार्यक्रम में प्रथम पक्ष के व्यास शिव शंकर यादव एवं द्वितीय पक्ष के व्यास शिवजानंद पांडे के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध लोक परंपरा और कला को जीवित रखने का सशक्त माध्यम हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...