आगरा, अप्रैल 25 -- शहजादी मंडी स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को आचार्य कृष्ण दत्त शास्त्री महाराज ने प्रह्लाद चरित्र, गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन और वामन भगवान की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि सच्ची भक्ति से भगवान की कृपा मिलती है। संकट में ईश्वर स्मरण ही सहारा होता है। समुद्र मंथन से अमृत का महत्व समझाया। वामन प्रसंग में राजा बलि के त्याग और समर्पण पर प्रकाश डाला। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मुख्य यजमान परमानंद सलूजा और रजनी सलूजा ने आरती उतारी। सर्वोत्तम सिंह, हेमंत सलूजा, भूपेन्द्र सिंह, ललित कुकरेजा, सुनील दत्त शर्मा, अजय श्रीवास्तव, कमल सलूजा, मिलन अरोड़ा, सोनिया सलूजा, सिम्मी सलूजा, परवीन अरोड़ा, संतोष सलूजा, आशा अग्रवाल, जितेंद्र सलूजा, श्याम भोजनानी आदि रहे। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा...