रामगढ़, फरवरी 26 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय रंग-रंगीला फागुन महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को रामगढ़ पूरी तरह भक्ति और उल्लास के रंग में रंग गया। सुबह से ही छावनी फुटबॉल मैदान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और बाबा श्याम के निशान को उठाने के लिए भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रातः मुख्य यजमान राजू चौधरी ने पत्नी सहित माननीय आचार्य के सान्निध्य में विधिवत निशान पूजन किया, जिसके बाद भव्य निशान यात्रा की शुरुआत हुई। सफेद कुर्ता-पायजामा में सुसज्जित ट्रस्ट के सदस्य और श्याम भक्त बाबा के जयकारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। जैसे ही निशान यात्रा आगे बढ़ी, पूरा वातावरण "हारे के सहारे बाबा श्याम हमारे" के जयघोष से गूंज उठा। यात्रा में सजे ट्रक पर भजन गायकों की ओर से प्रस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.