लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- कस्ता क्षेत्र के दानपुर गांव में आयोजित पांच दिवसीय श्री रामलीला धनुष यज्ञ मेला शुक्रवार को संपन्न हो गया। मेले के अंतिम दिन सीता स्वयंवर का मंचन किया गया, जिसमें भगवान श्रीराम ने शिव धनुष भंग किया। दानपुर रामलीला मेले की शुरुआत 30 साल पहले गांव के कथावाचक पंडित रामनिवास शुक्ला ने रामलीला मेला कमेटी का गठन करके की थी। तब से हर साल सरायन नदी के किनारे बरम बाबा स्थान परिसर में इसका आयोजन किया जाता है। आयोजन में शुक्रवार को अंतिम दिन मंच पर सीता स्वयंवर के लिए राजा जनक के दरबार में मुनि विश्वामित्र के साथ भगवान राम और लक्ष्मण का आगमन हुआ। विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान श्रीराम ने धनुष भंग किया।धनुष भंग होते ही क्षेत्र के गांवों से आए सैकड़ों दर्शकों ने खड़े होकर श्रीराम के जयकारे लगाए,पुष्प वर्षा की गई। इसके बाद धनुष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.