बागपत, मार्च 15 -- कस्बे के आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म तप कल्याणक महोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर भव्य वार्षिक रथयात्रा निकाली गई। धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। जैन समाज द्वारा विगत 26 वर्षों से निरंतर मनाई जा रही इस परंपरा के अंतर्गत, रविवार को सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महोत्सव के अंतर्गत स्थानीय विद्वान पंडित विनोद कुमार, डॉ. पारस, डॉ. प्रशांत, पंडित विवेक के सान्निध्य में आदिनाथ पंचकल्याणक विधान पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। पंडित राकेश कुमार और ब्रह्मचारी बहन राजकुमारी दीदी ने अपने प्रवचनों से आध्यात्म के रस का पान कराया। इसके बाद भगवान जिनेन्द्र की भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य प्रत्यक्ष जैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.