मुरादाबाद, अप्रैल 12 -- देवीपुरा खैरुल्लापुर में रविवार को भक्ति,आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। रविवार से आयोजित इस महायज्ञ के पहले ही दिन क्षेत्र भर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर अनुशासन और श्रद्धा के साथ भाग लिया। "वसुधैव कुटुंबकम", "पर्यावरण संरक्षण", "नारी जागरण" और "हम बदलेंगे, युग बदलेगा" जैसे प्रेरणादायक नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश भी देती नजर आई। इस पावन अवसर पर बहनों को फल वितरण किया गया और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आ...