संभल, अप्रैल 17 -- अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में सराय तरीन में तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ आज श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा से होगा। कलश यात्रा शाहजीपुरा से प्रारंभ होकर पातालेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों, मंत्रोच्चार और धार्मिक वातावरण से क्षेत्र भक्तिमय हो उठेगा।इस महायज्ञ का उद्देश्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- भव्य कलश यात्रा से गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...