भक्ति आराधना महोत्सव में पंच परमेष्ठी विधान आयोजित
बागपत, जून 14 -- खेकड़ा। कस्बे के भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित त्रिदिवसीय जिनेंद्र भक्ति आराधना महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन हुआ। जैन संत ने प्रवचन कर आशीर्वाद दिया। सुबह श्रद्धालुओं ने भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके बाद नित्य नियम पूजन एवं पंच परमेष्ठी विधान संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में जैन संत आचार्य विनिश्चय सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित मंगल प्रवचन में श्रद्धालुओं को धर्म, संयम और आध्यात्मिक जीवन का महत्व बताया गया। शाम के समय मंदिर परिसर में महाआरती एवं गुरु भक्ति का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महोत्सव के दौरान पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन 14 जू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.