वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी। बीएचयू में गुरुवार को 'भक्ति आंदोलन में कवयित्रियां' विषय पर संगोष्ठी हुई। कमला प्रसाद स्मृति व्याख्यानमाला-2026 में मुख्य वक्ता प्रो. माधव हाड़ा रहे। उन्होंने उपनिवेशकालीन ज्ञान मीमांसा के चरित्र की तरफ ध्यान आकृष्ट किया। कहा कि भक्ति आंदोलन के अखिल भारतीय स्वरूप में कवयित्रियों की सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका रही। सामाजिक विज्ञान संकाय के संबोधि सभागार में संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रो. संजय कुमार ने की। कहा कि भक्ति आंदोलन के कवियों का स्त्री रूप धारण करना 'मेल इगो' का त्याग करना है। स्वागत भाषण प्रो. आशीष त्रिपाठी ने किया। उन्होंने हिन्दी साहित्य में आलोचक कमला प्रसाद के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया। महिला अध्ययन एवं विकास केंद्र की ओर से आयोजित संगोष्ठी का संयोजन एवं संचालन डॉ. रविशंकर सोनकर ने किया। ध...