काशीपुर, फरवरी 3 -- बाजपुर। गांव बाजपुर स्थित शिव मंदिर में मंगलवार को शिव परिवार, मां दुर्गा माता और हनुमान जी के स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पूरा क्षेत्र जयकारा वीर बजरंगी और बाबा भोलेनाथ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने सिर पर कलश धारण कर प्रतिभाग किया। गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा ने पूरे गांव का भ्रमण किया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। यहां भाजपा नेता राजेश कुमार, कुलदीप शर्मा, देव सिंह, भूप सिंह, अजय, रोहित सैनी और विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...