रामपुर, जून 14 -- रामपुर। आगामी श्रीनाथ जी रसकथा महोत्सव के अंतर्गत जन-जन को सनातन संस्कृति एवं भक्ति मार्ग से जोड़ने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रीनाथ जी रसकथा के प्रचार-प्रसार और आमंत्रण के लिए निकाली जा रही प्रभात फेरी रविवार को वाल्मीकि बस्ती एवं रामनाथ कॉलोनी पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीनाथ जी के भजनों पर झूमते और जयकारे लगाते नजर आए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। प्रभात फेरी के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं को एक संत की अमूल्य शिक्षा नामक पुस्तक एवं प्रतियोगिता के आवेदन पत्र वितरित किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...