गिरडीह, अप्रैल 2 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के जगन्नाथडीह-अहरडीह क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का संचार शुरू हो गया है। आगामी 18 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले 'श्री श्री 108 नवाहपारायण हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ' को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में भव्य नगर भ्रमण निकाला गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। ​गाजे-बाजे के साथ निकला भव्य जुलूस: नगर भ्रमण की शुरुआत अहरडीह मंडा से हुई। हाथों में केसरिया ध्वज लिए, ढोल- नगाड़ों और गाजे-बाजे की थाप पर झूमते सैकड़ों श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यह भ्रमण अहरडीह मंडा से शुरू होकर जगन्नाथडीह सूर्य मंदिर, मिर्जागंज बाजार, राजपूत टोला, लाला टोला, कहार टोला, बढ़ी टोला सहित विभिन्न टोले और मोहल्ले से गुजरा। जय श्री राम और पवनपुत्र हनु...