एटा, अप्रैल 2 -- चैत्र पूर्णिमा के मौके पर जिले में प्रभु श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव की धूम रही। एटा शहर से लेकर कस्बा-देहात क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों पर हवन-पूजन के साथ सुंदर कांड पाठ हनुमान चालीसा और अखंड रामायण का पाठ जैसे अनुष्ठानों का आयोजन चलता रहा। साथ ही मुख्य मार्गों और बाजारों से लेकर गली-मोहल्लों और मंदिरों पर भंडारे और प्रसाद वितरण होता रहा। मुख्यालय समेत कस्बा क्षेत्रों में हनुमान जी की भव्य शोभायात्राएं निकाली गई। गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव मुख्य रुप से रेलवे रोड स्थित बड़ी हनुमान गढी और हाथी गेट स्थित छोटी हनुमान गढी, रामदरबार मंदिर, बालाजी मंदिर, कैलाश मंदिर, क्षत्रिय स्वर्णकार, वैश्य बारहसैनी मंदिर में मुख्य रूप से मनाया गया। सभी मंदिरों में सुबह से दोपहर तक सुंदरकांड, अखंड रामायण, हनुमान चालीसा पाठ क...