हरदोई, जून 24 -- हरदोई। प्रतिष्ठित शिव भोले मंदिर नुमाइश चौराहा हरदोई में स्थापित मां महाकाली और साईं बाबा का स्थापना दिवस मनाया गया। भाजपा नेता पीके वर्मा ने अपनी माता रामकली देवी व पिता राजाराम की पुण्य स्मृति में शिव भोले मंदिर में 24 जून 2010 को मां महाकाली और साईं बाबा की प्रतिमा की स्थापना की थी। बुधवार को भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान मंदिर परिसर मे अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती की अगुवाई में भक्तजन ने देवी महाकाली एवं साईं बाबा का प्रातःकालीन शृंगार किया। फिर नगर में साईं बाबा की पालकी निकाली गई। श्री बाबा सिद्धनाथ मंदिर बड़ा चौराहा व श्री बाबा तुरंत नाथ मंदिर छोटा चौराहा से होकर शोभायात्रा का शिव भोले मंदिर नुमाइश चौराहा में समापन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...