भक्तिभाव से मनाया गया मुनि अनुपम सागर का अवतरण दिवस
बागपत, जून 29 -- खेकड़ा। बड़ागांव स्थित प्राचीन एवं विख्यात श्री पाश्र्वनाथ अतिशय क्षेत्र दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को मुनि अनुपम सागर महाराज का 40वां अवतरण दिवस अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भक्तिभाव से किए गए मंगलाचरण और सांस्कृतिक आयोजनों से हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति रस से ओतप्रोत मंगल गीत प्रस्तुत किए। इसके पश्चात मुनि श्री का पाद प्रक्षालन श्रद्धापूर्वक प्रवीण जैन सहित अनेक श्रद्धालुओं द्वारा किया गया। वहीं राजेश जैन, नितिन जैन, मनोज जैन गंगवाल समेत समाज के गणमान्य लोगों ने विनयपूर्वक शास्त्र भेंट कर गुरु चरणों में अपनी आस्था अर्पित की। धार्मिक आयोजन का मुख्य आकर्षण मुनि श्री का भव्य पिच्छी परिवर्तन समारोह रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु भक्ति के साथ मंगलाचरण करते हुए धर्म ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.