सहरसा, मार्च 26 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर में चैती दुर्गा पूजा का सातवाँ पावन दिन बुधवार भक्तिभाव से मनाया गया। आज विशेष पूजा अर्चना में माँ दुर्गा के शक्तिशाली स्वरूप माँ कालरात्रि की विधिवत पूजा की गई। संध्या आरती में माता के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में उपस्थित रहे और माता के आशीर्वाद की कामना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चारण एवं भक्ति गीतों में भाग लिया। मंदिर के पुजारी विद्यानंद दुबे ने बताया कि आज के दिन मां कालरात्रि की पूजा से भक्तों के जीवन में भय, विपत्ति और नकारात्मकता का नाश होता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा एवं सुरक्षा का संचार होता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सच्चे मन से आराधना करने का आह्वा...