कोडरमा, जनवरी 22 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले में सरस्वती पूजा श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ आज मनायी जाएगी। इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना के लिए शिक्षण संस्थानों और विभिन्न पूजा पंडालों में भीड़ उमड़ेगी। आचार्य मनी बाबा के अनुसार, पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7:15 बजे से दोपहर 01 बजे के बीच है। इस दिन शुभ मुहूर्त रहने से सूर्यास्त के पहले तक सरस्वती पूजा की जा सकती है। शहर के पूजा पंडालों में इस साल एआई तकनीक से बनी मां सरस्वती की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहेगी। अधिकतर पूजा समितियों ने पंडालों के ढांचे को अंतिम रूप दे दिया है और अब सजावट लाइटिंग और कपड़े का काम जारी था। मूर्तियों की श्रृंगार सामग्री की अच्छी मांग है। कुम्हारों की टोलियों में मूर्तियों को अंतिम रंग देने और उनके श्रृंगार का काम तेजी से चल रहा है। भक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.