महोबा, मार्च 20 -- महोबा, संवाददाता। सिंधी समाज के नववर्ष को चेटीचंड जयंती के साथ धूमधाम से मनाया गया। स्टाल लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाने के साथ प्रसाद वितरित किया गया। पर्व पर महिलाओं ने भजन कीर्तन पेश किए। शुक्रवार को शहर के सिंधी कालोनी में चेटीचंड जयंती पर भजन कीर्तन आयोजित किए गए। चंटीचंड जयंती को ही भगवान झूलेलाल की जयंती भी कहते है। इस दिन सिंधी समाज के लोगों ने भगवान झूलेलाल की पूजा कर खुशहाली की कामना की। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को झूलेलाल जयंती मनाई जाती है। सिंधीसमाज के नए साल का आगाज होता है। भगवान झूलेलाल को वरुण भगवान का अवतार माना जाता है। चेटीचंड का अर्थ चैत्र का चंद्रमा होता है इसलिए चांद देखने का भी महत्व है। लोगों ने चांद देखने के बाद पूजा की। भजन कीर्तन और भक्तिगीतों से माहौल भक्तिमय हो गया। सरंक्षक सुंदर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.