भक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम रहा शुक्रवार का दिन
उन्नाव, अप्रैल 3 -- फतेहपुर चौरासी। गुरुवार को पूर्णिमा तिथि का दिन हनुमान जन्मोत्सव के साथ भक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम रहा। गांव झूलूमऊ स्थित प्रसिद्ध फूलमती देवी मन्दिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ पूर्व की भांति दो दिवसीय विशाल मेले का आयोजन किया गया। जबकि कस्बा ऊगू मे प्रति वर्ष की भांति श्री सार्वजनिक रामलीला परिसर हनुमान मंदिर में हनुमान सेवा समिति के ने 62वां हनुमान जन्मोत्सव भव्य श्रंगार के साथ मनाया गया। यहां कानपुर के महाकाल भजन संध्या पार्टी द्वारा रात्रि जागरण किया गया और सुंदर- सुदंर झाकियां निकाली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.