दरभंगा, मार्च 31 -- अलीनगर। प्रखंड क्षेत्र के गोसवा गांव स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित चार दिवसीय राम नवमी पूजा की विधिवत समाप्ति के बाद सोमवार को दोपहर बाद गाजे बाजे के साथ प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में निकली गई। मंदिर स्थल से निकली शोभा यात्रा पकड़ी गांव होते हुए मिल्की के राधा-कृष्ण मंदिर परिसर से वापस होकर पुन: पूजा स्थल के बगल के तालाब में प्रतिमाओं को जल प्रवाह की गई। इधर जुलूस की निगरानी में बतौर दंडाधिकारी बीडीओ ललित मिश्रा के साथ पुलिस अधिकारी एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति विधि व्यवस्था पर नजर रख रहे थे। जहां डीएसपी बासुकीनाथ झा, इंस्पेक्टर मुरलीधर साह, थानाध्यक्ष रंजीत शर्मा, एएसआई विकास मंडल, प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार, भाजपा नेता पप्पू सिंह, मुखिया प्रतिनिधि रंजन यादव व जुबैर आलम, लाल मुखिया, ...