गोपालगंज, जनवरी 23 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। प्रखंड के पंचदेवरी, जमुनहां बाजार, नेहरूआ कला, बहेरवा, सिकटिया, बइसिया, गहनी, भाठवां सहित 85 गांवों में डेढ़ सौ से अधिक सरस्वती पूजा पंडालों का निर्माण किया गया था। शुक्रवार की अहले सुबह से ही माता सरस्वती के भक्ति गीतों और श्लोकों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। ग्रामीणों और पूजा समितियों के सदस्यों ने बताया कि प्रशासन द्वारा पूर्व में ही सख्त निर्देश जारी कर दिए गए थे। जिसके कारण सभी समितियों ने नियमों का पालन किया। इस दौरान धनंजय मिश्रा, प्रदीप सिंह, सोनू सिंह, संतोष दुबे, आचार्य अतुल मिश्रा, चंद्रभूषण मिश्रा, डॉ. कल्पनाथ शर्मा, हरिशंकर तिवारी, राजू मद्धेशिया, बृजमोहन पांडेय, रामबालक मिश्रा, मदन मोहन दुबे और सुजाता मणि त्रिपाठी सहित कई ग्रामीणों ने प्रशासन की पहल की सराहना की। व...