बदायूं, जनवरी 28 -- बिल्सी। गांव बांस बरौलिया में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथावाचक संत जितेंद्र दास विश्वामित्र ने भक्त प्रह्लाद का प्रसंग विस्तारपूर्वक सुनाया। उन्होंने कहा कि प्रह्लाद का जीवन समाज को यह शिक्षा देता है कि सत्य, भक्ति और धैर्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में विचलित नहीं होता। अत्याचार और अहंकार चाहे जितना बड़ा हो, अंततः पराजित होता है। इस मौके पर पूरन सिंह, अर्जुन सिंह, वीरपाल सिंह, भानु प्रताप सिंह, पुनीत सिंह, अमरजीत सिंह, अजीत सिंह, विनोद मिश्रा, अनुरुद्ध प्रताप सिंह, विशाल माहेश्वरी, मनुराज सिंह, अर्जुन कश्यप, मुनेंद्र सिंह, पप्पू प्रजापति, राजकुमार माहेश्वरी, पवन शर्मा, अमरपाल पाली, गोविंद शर्मा, छोटू शर्मा, मनोज माहेश्वरी, निशांत माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...