हजारीबाग, अगस्त 21 -- हजारीबाग। वरीय संवाददाता

धार्मिक आयोजन श्री दिगम्बर जैन पंचायत, हजारीबाग के तत्वावधान में एवं जैन महिला समाज के आयोजन में श्री दिगम्बर जैन मंदिर, बड़ा बाजार के पीछे स्थित हॉल परिसर में चल रहा सोलह दिवसीय श्री 1008 शांतिनाथ महामंडल विधान इन दिनों श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना हुआ है। विधान के आठवें दिन भी प्रातः से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण उत्साह और उमंग के साथ शामिल हुए। अभिषेक, शांतिधारा, पूजन-पाठ एवं आराधना के साथ पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। भजनों की मधुर धुनों पर ढोलक एवं तबले की ताल के साथ श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। प्रतिष्ठाचार्य पंडित दीपक जी के सान्निध्य में प्रतिदिन विधान की धार्मिक क्रियाएं विधिपूर्वक संपन्न हो रही हैं।

सुरक्षा उपाय और प्रतिभागिता संगीतकार...