आगरा, मई 23 -- महाराजा अग्रसेन भवन, लोहा मंडी में शिव परिवार संस्था द्वारा आयोजित सात दिनी श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव का शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और वैदिक अनुष्ठानों के साथ भव्य समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन देवी चरित्र एवं हनुमान चरित्र प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा विश्राम उपरांत पूर्णाहुति, हवन, ब्रह्मभोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्म लाभ अर्जित किया। कथा व्यास मृदुल कांत शास्त्री ने देवी चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि आदिशक्ति जगत की आधारशक्ति हैं। माता का स्वरूप करुणा, शक्ति, संरक्षण और धर्म की रक्षा का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- नंदीश्वर चरित्र का वर्णन किया उन्होंने कहा कि जब-जब संसार में अधर्म बढ़ता है, तब शक्ति विभिन्न स्वरूपों में प्रकट होकर धर्म की स्थापना करती हैं...