चम्पावत, जुलाई 5 -- सतीश, चम्पावत। टनकपुर पहुंचे कैलास मानसरोवर यात्रियों के प्रथम दल का देवभूमि की परंपरा के अनुरूप छोलिया नृत्य, पुष्पवर्षा, फूल-मालाओं एवं भव्य स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया। श्रद्धालुओं के लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसमें उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति एवं लोक कलाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। पर्यटन आवास गृह टनकपुर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर आए प्रथम दल के श्रद्धालु उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं में पूरी तरह से रच-बस गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...