बदायूं, फरवरी 19 -- बिल्सी। नगर के साहबगंज स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सकल जैन समाज के तत्वावधान में णमोकार महामंत्र का सामूहिक पाठ, भक्तामर स्त्रोत पाठ तथा जिनेंद्र स्वामी की महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। महिला मंडल की निशा जैन ने बताया कि णमोकार महामंत्र का सामूहिक पाठ किया गया तथा 48 दीपकों के माध्यम से भक्तामर स्त्रोत का विशेष आयोजन हुआ। इस मौके पर विनोद जैन, प्रशांत जैन, इंदु जैन, गुंजन जैन, शालिनी जैन, ज्योति जैन, नीलम जैन आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.