झांसी, मार्च 26 -- फोटो नंबर 14 भक्तांबर का पाठ करते हुए श्रद्धालु। मुुनि मेघ दत्त सागर एवं मुनि ऋषभ दत्त सागर महाराज के सानिध्य में आदिनाथ जन्म जयंती से महावीर जन्म जयंती तक निरंतर चल रहे भक्तांबर पाठ के 13 दिन का आयोजन किया गया। श्री अतिशय क्षेत्र करगुवा जी जैन मंदिर में श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति एवं श्री आदिनाथ भक्तांबर मंडल के तत्वाधान में चलरहे मुनि ने धार्मिक संदेश में बताया कि अपनी आत्मा का बोध करो अपनी आत्मा के दर्शन करो। फैशन और दिखावे एवं ब्रांडेड वस्तुओं के इस जमाने में आप धर्म को भूलते जा रहे। इस दौरान डॉ अमित कुमार जैन हेमा जैन श्रेयांश जैन भागचंद जैन आशा जैन उषा जैन शशि जैन अमित जैन कल्पना जैन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...