अलीगढ़, जून 7 -- अलीगढ़। श्री दिगंबर जैन महासमिति के तत्वाधान में अर्हम स्वाध्याय शिविर का शुभारंभ श्री पल्लीवाल दिगंबर जैन पंचायती मंदिर पालकी खाना जैन स्ट्रीट छिपैटी पर किया गया। इस जैन धार्मिक एवं आध्यात्मिक और नैतिक संस्कार शिविर का संचालन 6 जून से 13 जून तक किया जा रहा है। इसमें सभी आयु वर्ग के लोगों को भक्तांबर एवं द्रव्य संग्रह की शिक्षा दी जाएगी। शिविर के उद्घाटन के अवसर पर ध्वजारोहण विशाल जैन, प्रिया जैन ने किया। मंगलदीप व चित्र अनावरणकर्ता डॉ. एसके जैन, देवेंद्र कुमारी जैन, सुमन जैन रहे। मंगल कलश की स्थापना तनु जैन ने की। शिविर का संचालन मथुरा से आए पं. नीरज जैन, अंश शास्त्री ने किया। यह भी पढ़ें- पद तो एक व्यवस्था है, कभी अभिमान मत करना इस अवसर पर त्रिशला जैन, अनुपम जैन, रेनू जैन, अशोक कुमार जैन उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...