कन्नौज, नवम्बर 28 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के मां अन्नपूर्णा परिसर के बाबा पंचमुखी मंदिर के पास बाबा पंचमुखी सन्मार्ग संस्था द्वारा आयोजन रामलीला के महोत्सव में श्रीराम जन्म का सजीव मंचन देखकर दर्शक भाव'-विभोर हो गए। इससे पहले संस्था के पदाधिकारियों द्वारा श्रीराम दरबार की आरती उतारकर पूजन किया गया। बाबा पंचमुखी सन्मार्ग संस्था द्वारा रामलीला महोत्सव का आयोजन हनुमान मंदिर के पास किया गया। जिसमें कानपुर के प्रख्यात कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला के दूसरे दिन राम जन्म के सजीव मंचन से दर्शक भाव-विभोर हो गए। रामलीला के सजीव मंचन में दिखाया गया कि जब पृथ्वी पर रावण एवं अन्य राक्षकों का अत्याचार बढ़ रहा था। देवताओं द्वारा किए जा रहे यज्ञों को विध्वंस किया जा रहा था। सभी देवता भय के कारण गुफाओं में छिप रहे थे। राक्षसो...