कानपुर, दिसम्बर 13 -- भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशिल्या हितकारी -कथा आचार्य राधिका ने सुनाई राम कथा फोटो 13 एकेबी 25 परिचय-सिकंदरा में राम कथा सुनातीं राधिका चतुर्वेदी सिकंदरा, संवाददाता। सिकंदरा में आयोजित विष्णु महायज्ञ व सप्ताह ज्ञान यज्ञ में तीसरे दिन आचार्य द्वारा भक्तों को श्रीराम जन्म की कथा श्रवण करायी। आचार्य द्वारा सुनायी गयी कथा की रोचकता से श्रोता भाव-विभोर हो गये। महाकालेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित विष्णु महायज्ञ व सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन मध्य प्रदेश दतिया से आयी आचार्य राधिका चतुर्वेदी ने रामजन्म की कथा का श्रोताओं को रसपान कराते हुए कहाकि भगवान राम ने मइया कौशिल्या को वरदान के अनुसार चतुर्भुजी रूप में दर्शन देते हुए कहाकि मैं आ गया। इस पर मइया ने कहाकि भगवन आपके इस रूप में संसार मेरा उपहास करेगा आप सामान्य शिशु के रू...