आगरा, अप्रैल 25 -- जनक दुलारी माता जानकी के प्राकट्योत्सव पर कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। शनिवार को आयोजित महामहोत्सव में भक्तों ने नृत्य और कीर्तन के साथ उत्सव मनाया। मंदिर परिसर में पुष्पों की सुगंध और भक्ति भाव का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में पंचगव्य और पंचामृत से सियाराम का अभिषेक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) के अध्यक्ष अरविंद प्रभु ने कथा सुनाते हुए बताया कि माता सीता धरती मां की गोद से प्रकट हुईं और वे लक्ष्मी का स्वरूप हैं। संध्या काल में भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया। सीताराम की प्रतिमा को चंदन और नए परिधानों से सजाया गया। यह भी पढ़ें- धूमधाम से मना माता सीता जन्मोत्सव, सुख-समृद्धि की कामना गर्मी के मौसम को देखते हुए भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बलभद्र ब...