बक्सर, मार्च 26 -- चौसा, एक संवाददाता। बक्सर-कोचस स्टेट हाइवे के किनारे महादेवा घाट के नजदीक स्थित भईया-बहिनी मंदिर के परिसर में बुधवार की रात में दो गोला चैता गायन का भव्य आयोजन किया गया। पवनी पंचायत के हादीपुर गांव के ग्रामीणों के सौजन्य से आयोजित इस दोगोला चैता मुकाबला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध लोकगायक भरत शर्मा व्यास शामिल हुए। इस उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद अपनी लोक गायकी से ऐसी समां बांधी कि लोग झूमने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम में चैता लोक गायक आरा के तेरे नाम लहरिया और वैशाली जिले के मुकेश लोथा ने अपनी चैता गायकी से देर रात तक लोगों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में लोकगायक संदेश सांवरिया, अमित सिंह दुलारा, पवन यादव और राकेश पाण्डेय ने भी अपनी गायकी से दिलचस्प छंटा बिखेरी। इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद डॉ मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.