बांदा, जनवरी 19 -- तवे से पीटकर मासूम बेटी की हत्या करने वाले सिपाही का शव चार दिन बाद सोमवार को यमुना नदी में मिल गया। सिपाही 14 जनवरी को पत्नी और बेटी पर तवे से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान हालत में कमरे में बंद कर फरार हो गया था। पत्नी अभी भी कोमा में है और उसका कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसी मामले का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह ऑडियो हत्यारोपी फर्रुखाबाद निवासी सिपाही गौरव यादव का सुसाइड करने से पहले का बताया जा रहा है। इसमें वह अपने भाई से बात कर रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह ऑडियो तीन मिनट 28 सेकेंड का है। पेश है ऑडियो में हुई बातचीत के अंश... सिपाही: भइया मेरी रिकार्डिंग करो भाई: क्या हो गया, हमसे बताओ? सिपाही- आज शिवानी का हमारा बहुत झग...