भंसार एजेंटों की हड़ताल खत्म होने पर सीमा से दौड़े मालवाहक
देवरिया, जुलाई 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली में भंसार एजेंटों की तीन दिनों तक चली हड़ताल मंगलवार रात समाप्त हो गई। इसके बाद बुधवार से सीमा पर मालवाहकों का आवागमन फिर से शुरू हो गया। हड़ताल समाप्त होने से आयात-निर्यात कारोबार में आई रुकावट दूर होने लगी है और सीमा पर सामान्य स्थिति बहाल करने का प्रयास तेज कर दिया गया है।हड़ताल के चलते तीन दिनों तक नेपाल जाने वाले मालवाहक वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रभावित रहा। इसका असर यह हुआ कि सोनौली सीमा पर करीब तीन किलोमीटर तक ट्रकों की लंबी कतार लग गई। स्थिति को सामान्य करने के लिए स्थानीय प्रशासन और कस्टम अधिकारियों ने विशेष व्यवस्था की। लंबित वाहनों की निकासी और कागजी औपचारिकताएं पूरी कराने के लिए सीमा क्षेत्र स्थित कस्टम कार्यालय को रात 12 बजे तक खुला रखा गया। देर रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.