रायबरेली, मई 2 -- बछरावां संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामपुर सुदौली गांव में स्थित लाखों भक्तों की आस्था के केंद्र भंवरेश्वर मंदिर परिसर में मारपीट की घटना का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मंदिर परिसर में हुई मारपीट की घटना से भक्तों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। वायरल वीडियो में दो पक्ष लाठी डंडे लेकर मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। भक्तों का कहना है कि उनके आस्था के केंद्र मंदिर है और वहां पर अराजक तत्व मारपीट कर रहे हैं। इसकी जांच कर आरोपियों की विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। श्रद्धालु हरिओम चतुर्वेदी, राजन, अभिषेक, राहुल का कहना है कि मंदिर परिसर में हो रही मारपीट से वहां पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर रही है। आए दिन मंदिर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.