आजमगढ़, मई 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। सोमनाथ संकल्प महोत्सव के तहत सोमवार को ज्योतिर्लिंग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन नगर से सटे भंवरनाथ मंदिर में हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना एवं तहसील और विकास खंड स्तर पर नामित नोडल अधिकारियों ने शिवालयों में स्वच्छता अभियान, मंत्रोच्चार, महाआरती, रुद्राभिषेक, दीपोत्सव, सोमनाथ संकल्प संवाद, प्रवचन, भजन संध्या का कार्यक्रम जनभागीदारी के साथ आयोजित कराया। महिलाओं की व्यापक सहभागिता के साथ कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिले में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में रंगोली, निबंध लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- प्रदेशभर में शिवालयों मे...