नई दिल्ली, मई 27 -- कद्दू का नाम सुनते ही बच्चे तो क्या बड़े भी मुंह बनाने लगते हैं। लेकिन अगर कोई भंडारे वाली कद्दू की सब्जी एक बार चख ले, फिर तो इसका दीवाना ही बन जाए। वो हल्का सा खट्टे-मीठे स्वाद वाला कद्दू और साथ में गरमा गरम पूड़ी खा कर आत्मा तृप्त हो जाती है। घर वाली सब्जी तो कोई खाने को तैयार नहीं होता। ऐसे में क्यों ना आप सिंपल कद्दू की जगह भंडारे वाली कद्दू की सब्जी बनाकर ट्राई करें? यकीन मानिए ये बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। बस आपको कुछ छोटी छोटी सी टिप्स ध्यान में रखनी हैं, जिससे कद्दू का स्वाद एकदम वही हलवाई वाली सब्जी जैसा आएगा। तड़के से कर सही मसाले मिलाने तक, यही छोटी छोटी सी बातें आपको ध्यान में रखनी हैं। बिल्कुल भंडारे जैसी कद्दू की सब्जी बनकर तैयार होगी, जिसे आप पूड़ी या पराठे के साथ एंजॉय कर सकते हैं।जीरा नहीं तड़के में ...